JAMMU AND KASHMIR: राजौरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 नागरिकों की मौत, 7 अन्य घायल

JAMMU AND KASHMIR: राजौरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 नागरिकों की मौत, 7 अन्य घायल

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा कथित अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग 3 घरों में फायरिंग की घटना हुई।

राजौरी से 7 से 8 किलोमीटर दूर डूंगरी गांव में कथित तौर पर दो हथियारबंद लोगों द्वारा फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। कुछ लोग घायल हुए और कुछ ने दम तोड़ दिया। पुलिस और सेना मौके पर पहुंची।अधिकारी ने कहाकिक्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने बताया कि तीन लोगों को मृत लाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी दस लोगों को अस्पताल लाया गया और उनमें से तीन को मृत लाया गया। सात अन्य को भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।”

उन्होंने कहा कि उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। "हमें उम्मीद है कि हम गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बचाने में सक्षम होंगे।" उन्होंने बताया कि पांच अन्य घायलों की हालत स्थिर है। "तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था, उन्हें कई चोटें आई थीं।"

Leave a comment