
Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के रामबन में आज रविवार सुबह आसमान से आफत बरसी। कुदरत के इस कहर ने पूरे इलाके को हिला दिया है। दरअसल, रामबन इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिस वजह से पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया और पानी में कई घर बह गए। इस हादसे में अभी तक 3लोगों की मौत हुई हैं। जबकि एक शख्स लापता है। वहीं, 100से ज्यादा लोगों को बचाया गया हैं।
बता दें, बादल फटने से कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं। जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा कई जगह लैंडस्लाइड की घटना भी हुई। जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है।
बादल फटने से मचा हड़कंप
मालूम हो कि पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है। जिस वजह से नाले में पानी भर गया और आज अचानक बाढ़ आ गई। रामबन जिले में आज सुबह अचानक बादल फट गए। जिसके बाद पहाड़ का सारा मलबा गांव की तरफ आ गया। गांव में पानी घुसने से कई लोग उसमें बह गए। जिसमें 3लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई मकान जमींदोज हो गए। कई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बता दें, इस कुदरती आफत के चलते कई लोग अपने घरों में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, 100से ज्यादा लोगों को बचाया गया हैं। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे बंद
आसमान से बरसी आफत के चलते कई जगह लैंडस्लाइड की घटना भी हुई। जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। इस वजह से कई लोग अपनी गाडियों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही हाईवे की तरफ बढ़े।
Leave a comment