
J&K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, पहलगाम में पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की है। इस हमले मे 12पर्यटक घायल हुए हैं। 4की हालत गंभीर है। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलती ही सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिए है। बता दें, मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तदाद में पर्यटक कश्मीर पहुंचे हैं।
कहां-कैसे हुआ ये हमला?
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के एक पहाड़ पर ये आतंकी हमला हुआ। पहाड़ों के आसपास छुपे हुए आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की गई। सूत्रों की मानें तो बीते कुछ सालों में इस तरह की यह पहली घटना है। जब पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। इस हमले में अभी तक 12लोग घायल हुए हैं। जिमनें से 4लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही हैं। जबकि 1की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि घायल पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, घायल पर्यटकों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं।
शुरु हुआ तलाशी अभियान
इस हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने दूसरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया हैं। फिलहाल उनके पहलगाम से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। इसी के साथ पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में जवानों की तैनाती की जा रही है। ताकि तलाशी अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकें।
Leave a comment