Search KhabarFast

Press ESC to close

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस; 2 मजदूरों की मौत

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस; 2 मजदूरों की मौत

Jaipur Bus Fire: राजस्थान के जयपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां पर  मजदूरों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। इसकी वजह से 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए और दो की मौत हो गई। ये घटना मनोहरपुर इलाके की है, जहां मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन को छूने से आग लग गई।

घायल मजदूरों को गंभीर हालत में शाहपुरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया। ये बस टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को लेकर रही थी। इस घटना कि जानकारी मिलते ही  मनोहरपुर थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपरी इलाके से गुजर रही थी और तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई।  इससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और घटना की जांच की जा रही है।

जैसलमेर में बस हादसा

इससे पहले जैसलमेर में बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जहां जोधपुर जा रही प्राइवेट बस में आग लग गई थी और 21 लोगों की मौत हो गई। उस बस को मोडिफाइड कराया गया था। उसके लिए इस्तेमाल फाइबर बेहद ज्वलनशील था। इस वजह ले उसने तेजी से आग पकड़ ली। घटना के दौरान उस बस का मेन डोर भी लॉक हो गया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast