Isreal-Hezbollah Conflict: इजरायल- हिजबुल्लाह जंग के बीच खतरे में भारतीय सैनिक, भारत हुआ चिंतित

Isreal-Hezbollah Conflict: इजरायल- हिजबुल्लाह जंग के बीच खतरे में भारतीय सैनिक, भारत हुआ चिंतित

Isreal-Hezbollah War: इजरायल-हिजबुल्लाह में जंग जारी है। एक तरफ इजरायल ने हिजबुल्लाह को नेस्तानाबूत करने की कसम खाई है। वहीं दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने शांति प्रस्ताव दे दिया है लेकिन इजरायल ने प्रस्ताव पर कुछ जवाब नहीं दिया है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र सैनिक भी इजरायली हमले का शिकार हो गए हैं।      

अब 600 भारतीय सैनिकों पर भी सुरक्षा का खतरा मंडाराने लगा है। बता दें कि भारतीय सैनिक इजरायल-लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं। क्षेत्र में तेजी से हो रहे हमले से भारत चिंतित है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना को देखन हुए बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए।

अस्पताल में भर्ती घायल सैनिक                         

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की तरफ से बयान जारी किया गया था। संगठन ने कहा था कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के नकौरा मुख्यालय और आसपास के स्थानों पर इजरायल ने हमला किया है। दो सैनिक घायल हो गए हैं। इस बार चोटें गंभीर नहीं है लेकिन उन सबको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इजरायल और हिजबुल्लाह में युद्ध तेज होते जा रहा है। इसका खामियाजा संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों को भी भुगतना पड़ रहा है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

वहीं, इजरायल ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों को निशाना बना रहा है। जबकि UNFIL का कहना है कि इजरायल संयुक्त राष्ट्र की शांति सैनिक टुकड़ी के बेस के पास हमला कर रहा है। ताकी उसे मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल कर सकें। अब हालात खतरनाक हो गए हैं। क्योंकि इजरायली हवाई हमले दक्षिण लेबनान से राजधानी बेरुत तक पहुंच गए हैं। बेरुत में स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। अब तक दो स्थानों पर इजरायली हवाई हमले में 18 लोगों की मौत की पुष्टी हो गई है।

Leave a comment