Isreal Ban UNO Chief: इजरायल ने UN प्रमुख एंटोनियो पर लगाई रोक, कहा - संयुक्त राष्ट्र के लिए धब्बा

Isreal Ban UNO Chief: इजरायल ने UN प्रमुख एंटोनियो पर लगाई रोक, कहा - संयुक्त राष्ट्र के लिए धब्बा

Isreal Ban Antonio Guterres: इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस पर गंभीर आरोप लगया है। साथ ही बैन भी कर दिया है। बैन के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अब इजरायल की यात्रा नहीं कर पाएंगे। इजरायल ने कहा कि एंटोनियों गुटेरेस को 'संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में धब्बा के तौर पर देखा जाएगा।

बैन की जानकारी इजरायल के विदेश मंत्री ने दी। विदेश मंत्री कैट्ज ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इजरायल में प्रवेश करने से रोक दिया है। उनहोंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इजरायल के भीतर एक अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। साथ ही देश में उनके प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

इजरायल गुटेरेस पर गंभीर आरोप           

कैट्ज ने कहा कि जो व्यक्ति इजरायल पर ईरान के आपराधिक हमले की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं कर सकता है।  वह इजरायल की धरती पर आने के लायक नहीं है। यह इजरायल से नफरत करने वाला महासचिव है, जो आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों का समर्थन करता है।  गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र के इतिहास पर एक धब्बा के रूप में याद किया जाएगा।  इजरायल का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव आतंकियों का समर्थन करने वाले हैं। 

गुटेरेस का झुकाव फिलिस्तीन की तरफ

दरअसल, इजरायल की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है। जब ईरान ने इजरायल पर भारी संख्या में मिसाइल हमला कर दिया है। फिलिस्तीन में भी संयुक्त राष्ट्र हमेशा फिलिस्तीनियों के हित की बात करता है रहा है। इसके साथ ही इजरायल पर उनको मानवीय मदद पहुंचाने को लेकर दबाव बनाता रहा है। ईरानी की तरफ से किए गए हमले के बाद इजरायल का समर्थन नहीं करने पर इजरायल ने एंटोनियो गुटेरेस पर रोक लगा दिया गया है। 

Leave a comment