मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना हुआ अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या इजरायल-ईरान में जंग हुई तय?

मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना हुआ अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर, क्या इजरायल-ईरान में जंग हुई तय?

Israel-Iran War: अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत USS Nimitz दक्षिण चीन सागर से पश्चिम की ओर मध्य पूर्व की दिशा में रवाना हुआ है। यह जानकारी शिप ट्रैकिंग वेबसाइट 'Marine Traffic' के मुताबिक, इस कदम को मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इजरायल ने हाल ही में ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य अड्डों पर हमले किए, जिसमें ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। जवाब मेंईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' के तहत इजरायल पर 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति और गंभीर हो गई है।अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से इजरायल के हाल के हमलों से खुद को अलग बताया है, लेकिन वह इजरायल का प्रमुख सहयोगी रहा है। पहले भी, जैसे कि अक्टूबर 2024 मेंअमेरिका ने ईरान के मिसाइल हमलों से इजरायल की रक्षा के लिए अपने युद्धपोतों और मिसाइल रक्षा प्रणालियों का उपयोग किया था।

क्या अमेरिका युद्ध में शामिल होगा?

USS Nimitz की मध्य पूर्व की ओर रवानगी को क्षेत्र में बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति के जवाब में देखा जा रहा है। अमेरिका ने पहले भी मध्य पूर्व में USS Abraham Lincoln और USS Georgia जैसे युद्धपोत तैनात किए थे, जो इजरायल की रक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए रणनीतिक कदम थे। कुछ जानकारों का मानना है कि यह तैनाती ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने और इजरायल के समर्थन में एक संदेश है। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया कि हाल के इजरायली हमले में अमेरिका शामिल नहीं था।

आपको बता दें किईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर वह इजरायल के साथ मिलकर हमले में शामिल होता है, तो उसके क्षेत्रीय सैन्य अड्डे निशाने पर होंगे।

 

Leave a comment