
Israel Hamas War: गाजा और इजराइल का युद्ध जारी है। अब ये युद्ध राफा तक पहुंच चुका है। दरअसल, राफा में एक हमले में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की मौत हो गई है। ये शख्स संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और संरक्षा विभाग (डीएसएस) का स्टाफ था। बताया जा रहा है कि ये भारतीय सेना का पूर्व सैनिक था।
वहीं उसकी मौत पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुख जताया है। जिसको लेकर महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक बयान जारी किया है इसमें कहा है कि गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा की और पूरी जांच की मांग की है।
व्यक्त की संवेदना
गुटेरेस ने मृत स्टाफ सदस्य के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बयान में कहा गया है कि गाजा में संघर्ष का असर न केवल नागरिकों पर बल्कि मानवीय कार्यकर्ताओं पर भी है। हम संबंधित सरकारों और परिवार के सदस्यों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं इसलिए मैं कोई नाम या राष्ट्रीयता साझा नहीं करूंगा। आगे कहा गया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारी थे। हक ने पुष्टि की कि वास्तव में यह संयुक्त राष्ट्र की पहली अंतरराष्ट्रीय दुर्घटना है, तो वहीं गाजा में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के श्रमिकों सहित अंतरराष्ट्रीय हताहत हुए हैं, हक ने कहा कि मेरा मानना है कि मुझे पहले किसी अंतरराष्ट्रीय हताहत के बारे में पता नहीं था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताया दुख
दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक मानवीय कार्यकर्ता की मौत और एक अन्य के घायल होने के बारे में जानकर दुख हुआ। इस युद्ध की कीमत बहुत सारे जिंदगियों ने चुकाई है। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम करें और शांति की दिशा में काम करें।
Leave a comment