Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या अजित पवार की मौत में है कोई मिस्ट्री? रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा

क्या अजित पवार की मौत में है कोई मिस्ट्री? रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Rohit Pawar Question Ajit Pawar Death: अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत को लेकर अजित पवार ने सवाल उठाए हैं। अजित पावर ने शनिवार यानी 21 फरवरी को प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफा भी मांगा। रोहित पवार का कहना है कि उन्होंने अपनी तरफ से विमान हादसे की जांच की है और इसमें कई खामियां सामने आई है।

रोहित पवार ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था, उसे बड़े और शक्तिशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर कोई वीआरएस कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहा है, तो वह भी इस साजिश का हिस्सा है।

रोहित ने कि न्याय की मांग

रोहित पवार ने आगे कहा कि अगर अजित पवार को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही न्याय दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दोनों सदनों से अपील करता हूं कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें, पीएम मोदी को ईमेल करूंगा। रोहित पवार ने कहा कि राहुल गांधी से भी अपील है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए। रोहित पवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्घटना के समय विमान में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई धमाके हुए थे। जिससे ब्लैक बॉक्स को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस सुविधाओं की कमी थी।

अजित पवार का विमान हादसे में हुआ निधन

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन 28 जनवरी को विमान हादसे में हुआ था। यह हादसा महाराष्ट्र के बारामति में लैंडिंग के दौरान हुआ। दुर्घटनाग्रसत विमान एक Learjet 45 था, जो दिल्ली बेस्ड कंपनी VSR Ventures द्वारा संचालित होता था। बता दें कि प्लेन मुंबई से बारामती की ओर जा रही थी। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोगों की जान चली गई थी। जिनमें मुख्य पालयट के अलावा को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और उनके निजी सुरक्षाकर्मी विदिप जाधव शामिल थे।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत, अभी जेल से नहीं आ पाएगा बाहर

Sukesh Chandrashekhar Gets Bail:महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुकेश पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप है और ठगी के मामले में ही उसे जेल जाना पड़ा है। उसका नाम बॉलीवुड स्टार से भी जुड़ा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है।

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव

RBI: तीन दिनों तक चली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रिजर्व बैंक इंडिया ने रेपो रेट नहीं घटाने का फैसला किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के रखने और न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया है।

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट; जम्मू–हिमाचल में बर्फबारी

IMD Rain-Storm-Hail Alert: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के दो सक्रिय सिस्टम के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ लगातार बारिश हो रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast