क्या भारत सरकार से नाराज हैं पुतिन ? रॉयटर्स की रिपोर्ट में यूक्रेन को हथियार पहुंचाने का दावा

India-Russia Relation: रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन भारत से नाराज हो गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं। वो यूरोप के जरिए यूक्रेन पहुंच रहा है। रिपोर्ट के अनुसार रूस इसका कई बार विरोध कर चुका है। भारत ने इस तरह के व्यापार को रोकने के लिए किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय और यूरोपीय सरकार, रक्षा उद्योग के अधिकारियों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट में ये बातें कही हैं। एजेंसी ने अधिकारियों से बात करने के साथ-साथ सीमा शुल्क डेटा का विश्लेषण भी किया है। जिसमें ये बात सामने निकलकर आई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी थी सफाई
बता दें कि जनवरी में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से भारतीय हथियारों के यूक्रेन तक पहुंचने के बारे में सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि भारत ने यूक्रेन को तोप के गोले नहीं भेजे हैं और न ही बेचे हैं। एक अधिकारी ने अनुमान लगाया कि फरवरी 2022 में रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन ने जितने भी हथियार का आयात किया है। यह उसके 1 फीसदी से भी कम है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि ये गोला-बारूद यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को दान में दिया है या फिर बेचा है।
स्पेनिश अधिकारी के बयान से सनसनी
एक स्पेनिश और एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को भारतीय हथियार भेजने वाले यूरोपीय देशों में इटली और चेक गणराज्य भी शामिल हैं। यूरोपीय संघ के ये दो बड़े सदस्य देश हैं। जो यूक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियार निर्यात कर रहे हैं। बता दें कि यंत्र इंडिया एक सरकारी कंपनी है जिसके हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन में हो रहा है।
Leave a comment