इस्लामिक देशों से कांग्रेस का हो रहा चुनावी प्रचार? सीएम हिमंता सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

इस्लामिक देशों से कांग्रेस का हो रहा चुनावी प्रचार? सीएम हिमंता सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

Himanta Biswa Sarma On Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के समर्थन में पाकिस्तान से सोशल मीडिया अकाउंट चलाए जा रहे हैं। हिमंता ने कहा कि 5,000 से अधिक ‘सोशल मीडिया अकाउंट' कांग्रेस की असम इकाई का प्रचार एवं समर्थन करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पर असम सीएम ने इस तरह निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने असम के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISIसे संबंध का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप पर दोनों ही ओर से जमकर बयानबाजी होती रही है। बता दें, असम विधानसभा चुनाव साल 2026 में होना है।

हिमंता ने क्या कहा?

CMहिमंता सरमा ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि वे राहुल गांधी या यहां तक ​​कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पोस्ट पर भी टिप्पणी या ‘लाइक' नहीं करते। वे केवल एक विशेष नेता और कांग्रेस की असम इकाई पर ध्यान केंद्रित करते हैं।असम के अलावा वे इस्लामी कट्टरपंथी सामग्री पोस्ट करते हैं जिसमें फिलिस्तीन, ईरान और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस संबंधी पोस्ट शामिल हैं।“ उन्होंने आगे कहा, "यह लगभग एक महीने से चल रहा है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। ये लोग व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रूप के माध्यम से जुड़े हुए हैं। वे खास रूप से किसी विवादास्पद घटना के बाद एक्टिव हो जाते हैं।“

2026 चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप

हिमंता के अनुसार, इन अकाउंट का विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए IITगुवाहाटी से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा, "हमने IIT गुवाहाटी से जांच की और ऐसे व्यक्तियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सामने आए अकाउंट में से दो बांग्लादेश और पाकिस्तान में पाए गए हैं। ऐसा लगता है कि वे जनता को गुमराह करने के लिए गलत पहचान और पते का इस्तेमाल कर रहे हैं।" सीएम हिमंता ने कहा, ‘2026 के विधानसभा चुनावों से पहले असम की राजनीति में बहुत अधिक विदेशी हस्तक्षेप है और ऐसा पहली बार हो रहा है।''हालांकि, सीएम हिमंता ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए केंद्र सरकार को इसके बारे में अवगत करवा दिया है।

Leave a comment