IPL 2022: आपका रविवार होगा बेहद मजेदार, आज फिर लगेगा डबल का तड़का

IPL 2022: आपका रविवार होगा बेहद मजेदार, आज फिर लगेगा डबल का तड़का

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के रविवार को पहले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। वहीं दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे पुणे में खेला जाएगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टूर्नामेंट की शुरूआततो जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद वो अपनी राह भटक गई और लगातार दो मैचों में उसे शिकस्‍त झेलनी पड़ी। दिल्‍ली के लिए केकेआर को चुनौती देना आसान नहीं होगा, लेकिन जीत की पटरी पर लौटने के लिए वो अपनी प्‍लेइंग 11में बदलाव कर सकती है। कोलकाता को अपनी प्‍लेइंग 11में बदलाव की जरूरत नहीं है क्‍योंकि वो विजयी लय में चल रही है।

दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम होगा। यह मैदान हमेशा बैटिंग के अनुकूल रहा है। यहां की पिच पर अप्रत्याशित उछाल है। मैदान की बाउंड्री छोटी है, जिससे बल्लेबाजों का काम आसान हो जाता है। दोनों टीमें के बीच यह मैच 7.30 बजे से होगा, इसलिए ओस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। वानखेड़े में पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन के आसपास रहता है।

Leave a comment