IPL 2026: क्या CSK का साथ छोड़ देंगे रवींद्र जडेजा? प्रियांक पांचाल ने उठाए सवाल

IPL 2026: क्या CSK का साथ छोड़ देंगे रवींद्र जडेजा? प्रियांक पांचाल ने उठाए सवाल

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में  राजस्थान रॉयल्स के साथ रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच एक डायरेक्ट स्वैप डील को लेकर चर्चा कर रही है। अगर ये सौदा होता है तो आईपीएल ऑफ-सीजन की सबसे बड़ी खबरों साबित हो सकता है। चेन्नई, जो एमएस धोनी के करियर के बाद उनके लॉन्ग-टर्म सक्सेसर की तलाश कर रहा है। उसने संजू सैमसन को अपने आदर्श लक्ष्य के रूप में देखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन खुद भी जयपुर-स्थित फ्रेंचाइजी से दूर जाने के इच्छुक हैं।

सपोर्टर्स के लिए सवाल बना ये कदम

ये संभावित कदम CSK सपोर्टर्स के लिए एक सवाल उठा रहा है कि क्या फ्रेंचाइजी को वास्तव में अपने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से अलग होना चाहिए? जडेजा, जो धोनी के साथ टीम की सफलता के स्तंभों में से एक रहे हैं, उन्हें छोड़ना क्या उस टीम की परंपरा के खिलाफ नहीं होगा जो हमेशा अपने सीजन क्रिकेटर्स के प्रति ईमानदार रही है?

CSK की सबसे बड़ी गलती- प्रियांक पांचाल

पूर्व भारतीय घरेलू खिलाड़ी प्रियांक पांचाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी राय दी और फ्रेंचाइजी को अपने सबसे बड़े मैच-विनर में से एक को छोड़ने से सावधान किया। उन्होंने जडेजा को एक ऐसा आइकन बताया जो चेन्नई सुपर किंग्स की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जडेजा भाई को संजू के बदले ट्रेड करना CSK की सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकती है। ये फ्रेंचाइजी जो अपने लीजेंड्स के प्रति वफादारी के लिए जानी जाती है, उसे किसी ऐसे खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए, जिसने इतने सालों तक टीम के प्रति समर्पित रहा हो। इसके साथ ही कई खिताब जिताए हैं।

CSK के लिए जडेजा क्यों जरूरी?

जडेजा ने CSK की कई टाइटल ट्रायंफ्स में अहम भूमिका निभाई है। जडेजा ने 2022 सीजन में टीम की कप्तानी भी की थी। बल्ले और गेंद दोनों से उनके योगदान ने धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की पहचान को मजबूत किया है और उनका जाना एक युग के अंत का संकेत होगा। कहा ये जा रहा है कि ये  अटकलें ऐसे समय में आई हैं जब चेन्नई को रिवैंप की सख्त जरूरत है, क्योंकि IPL 2025 में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 5 बार की चैंपियन टीम अंक तालिका के सबसे निचले पायदान पर रही, क्योंकि उसकी बल्लेबाजी बार-बार असफल रही।  

Leave a comment