आईपीएल ऑक्शन की तारीख हुई तय, जानें क्या है रिटेंशन की आखिरी डेट?

आईपीएल ऑक्शन की तारीख हुई तय, जानें क्या है रिटेंशन की आखिरी डेट?

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की ऑक्शन की तारीख लगभग तय हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, 13 से 15 दिसंबर, 2025 के बीच ऑक्शन होने की पूरी संभावना बताई गई है। ये जानकारी फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने BCCI के साथ हुई बातचीत के बाद शेयर की। हालांकि IPL की गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक शेड्यूल की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है।

कहां होगा ऑक्शन?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्शन कहां होगा, क्या फ‍िर से विदेश में होगा। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल, पिछले 2 ऑक्शन विदेश में ही हुए थे। 2023 में ऑक्शन दुबई और 2024 में ऑक्शन जेद्दा (सऊदी अरब) में हुआ था। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि  मिनी ऑक्शन भारत में भी हो सकता है। हालांकि, अभी इस बात का फैसला आना बाकी है।

रिटेंशन की आखिरी तारीख तय

हालांकि, रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है, ये तय मान लिया गया है। तब तक सभी IPL फ्रेंचाइज‍ियों को उन खिलाड़ियों के नाम बीसीसीआई को देने होंगे, जिन्हें वे ऑक्शन से पहले रिलीज चाहते हैं। दूसरी टीमों में बड़े बदलाव की संभावना कम है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) टीमें पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में सबसे नीचे थीं।

CSK रिलीज लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रिलीज लिस्ट में राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, डेवोन कॉनवे और विजय शंकर का नाम शामिल हो सकता है। पांच बार की IPL चैंपियन CSK के पास आर अश्विन के आईपीएल से रिटायर होने के बाद पहले ही 9.75 करोड़ रुपये का बजट जुड़ चुका है।   

Leave a comment