
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने इतिहास रच दिया है। मिचले स्टॉर्क को कोलकाता नाइड राइडर ने 24.75 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। स्टॉर्क ने अपने ही देश के खिलाड़ी पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया है। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में जैसे मिचेल स्टॉर्क का नाम सामने आया। उसके बाद कोलकाता और गुजरात के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। इस जंग के अंत में कोलकाता नाइट राइडरने ने 24.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल कर लिया। बता दें कि स्टॉर्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा गया था। साथ ही स्टॉर्क आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके है।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
24.75 करोड़- मिचले स्टॉर्क
20.50 करोड़ - पैट कमिंस
18.50 करोड़ - सैम करन
17.50 करोड़ - कैमरून ग्रीन
16.25 करोड़ - बेन स्टोक्स
16.25 करोड़ - क्रिस मॉरिस

Leave a comment