206.5 करोड़ रूपए...87 क्रिकेटरों पर दांव...आईपीएल ऑक्शन के आकर्षण का केंद्र बना ये खिलाड़ी

206.5 करोड़ रूपए...87 क्रिकेटरों पर दांव...आईपीएल ऑक्शन के आकर्षण का केंद्र बना ये खिलाड़ी

नई दिल्ली: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में एक बार फिर देश और विदेश के क्रिकेटरों पर करोडों रूपये बरसने जा रहा है। जहां एक तरफ इस बार कोच्चि में शुक्रवार को शुरू हुए इस ऑक्सन का केंद्र इंग्लैंज के कप्तान बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर सैम करन,ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस की वजह इन पर 10 फ्रेंचाइजी की तरफ से करोंड़ों रूपये लगाए जाना तय माना जा रहा है।

बता दें कि ऑक्शन में कुल 405 क्रिकेटर शामिल होने जा रहे है लेकिन उपलब्ध स्थान केवल 87 बताए गए है। वहीं इस बोली में शामिल होने वाले 405 क्रिकटरों में से 273 खिलाड़ी भारतीय है। इसके अलावा इस ऑक्शन में कुल 132 विदेशी क्रिकेटर उतरे है।10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 206.5 करोड़ रुपये दांव पर लगाएंगी।

दो करोड़ के बेस प्राइस में 19 विदेशी क्रिकेटर शामिल

इसके अलावा आईपीएल की मिनी नीलामी पहले भी आकर्षण का केंद्र रही है। 2021 में मिनी ऑक्शन के दौरान ही राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके साथ ही ये खरीदारी आईपीएल की अब तक की सबसे महंगी खरीदारी रही है। वहीं इस नीलामी में शामिल 19 क्रकेटरों का बेस प्राइस दो करोड़ रखा गया है। ये सभी विदेशी क्रिकेटर हैं। इनमें सैम करन, बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

आईपीएल मे दाव पर लगेगा इस खिलाड़ी का करियर

वहीं बोली में भारतीय टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा का आईपीएल करियर दांव पर रहेगा। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखा गया है। वहीं अब देखने वाली बात ये होगी की इन दोनों खिलाड़ी पर कौन सी टीम दांव लगाती है। इस अलावा 12 साल बाद टेस्ट खेल रहे जयदेव उनादकट का बेस प्राइस भी 50 लाख रूपये रखा गया है।  

Leave a comment