
नई दिल्ली. 21 जून 2020 रविवार को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा ये ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में हर साल इस दिन को योग दिवस के रुप में मनाया जाता हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल 21 जून को ही योग दिवस क्यो मनाया जाता हैं
दसअसल पहली बार यह योग दिवस 21 जून 2015 को मनायागया था , जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी. जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसघोषित किया गया. 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों के द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. स्वस्थ जीवन जीने की कला को योग कहते हैं. योग के दो अर्थ होते हैं- जोड़ना और समाधि. योगासन हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा हैं. अगर आप रोजाना करें योगासन तो दिल समेत पूरा शरीर बना रहेगा स्वस्थ. अब जानें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की क्या हैं वजह
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की वजह-
21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, 21 जून के दिन सूरज जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है, और प्रकृति की सकारात्मक उर्जा सक्रिय रहती है. यह मनुष्य को दीर्घ जीवन को दर्शाता है. जानने वाली बात यह है कि 21 जून को योग दिवस मनाने की पहल को मात्र 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया था. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी भी दिवस प्रस्ताव को इतनी जल्दी पारित नहीं किया गया था. बता दे कि माना जाता है कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है, और प्रकृति की सकारात्मक उर्जा सक्रिय रहती है.
21 जून को ही योग दिवस मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी है. कथाओं के अनुसार योग का पहला प्रसार शिव द्वारा उनके सात शिष्यों के बीच किया गया. बताया जाता हैं कि इन सप्त ऋषियों को ग्रीष्म संक्राति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के दिन योग की दीक्षा दी गई थी, जिसे शिव के अवतरण के तौर पर भी मनाते हैं.
2020 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल अच्छे से मनाया जाता हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हर साल कोई ना कोई थीम रखी जाती हैं. लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी यानी कोविड 19 के चलते लोगों को ऐसी थीम दी गई है, जो सेहत और स्वस्थ्य को बढ़ावा देगी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 कि थीम यह है कि घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ अच्छे से योग करना.
Leave a comment