International Yoga Day 2020: योगा फ्रॉम होम थीम के साथ भारत आज मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2020: योगा फ्रॉम होम थीम के साथ भारत आज मना रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली. आज 21 जून 2020 रविवार को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं. ये ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता हैं. लेकिन आप जानते हैं कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत अच्छे से मनाया जाता हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर साल बड़े-बड़े आयोजन होते थे लेकिन इस बार पूरे देशभर में कोरोना वायरस फैला हुआ हैं. जिसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन भी फीके रहेंगे। बता दें कि  इस दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में जहां पर योगासन को करने के तरीके, विभिन्न फायदे और सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बड़ी संख्या में लोगों को बताया जाता था।

लेकिन बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल अच्छे से मनाया जाता हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हर साल कोई ना कोई थीम रखी जाती हैं. लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी यानी कोविड 19 के चलते लोगों को ऐसी थीम दी गई है, जो सेहत और स्वस्थ्य को बढ़ावा देगी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 कि थीम यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ अच्छे से योग करना. और इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम को भी काफी विचार-विमर्श के बाद रखा गया है। आइए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें बाहर नही निकला और इसकी लिए कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा International Yoga Day 2020 की थीम - "Yoga For Health - Yoga From Home". रखी गई है। जिसका मतलब यह हैं कि 'सेहत के लिए योग - घर से योग" है. आज बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जो लोगों के लिए जो थीम रखी गई हैं. उस थीम को फॉलो करना बहुत जरूरी है. जिससे की थीम का उद्देश्य भी अच्छा साबित हो.

बता दें कि पहली बार यह योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था , जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी. जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया. 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों के द्वारा 21 जून को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. स्वस्थ जीवन जीने की कला को योग कहते हैं. योग के दो अर्थ होते हैं- जोड़ना और समाधि. योगासन हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा हैं.

 

Leave a comment