Mother's Day: भगवान का दूसरा रूप और सृष्टी की रचयिता मां के बारे में जानें कुछ रोचक बाते

Mother's Day: भगवान का दूसरा रूप और सृष्टी की रचयिता मां के बारे में जानें कुछ रोचक बाते

नई दिल्ली: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाती है. यानी आज 9मई को मदर्स डे मना रहे है. वैसे तो मां के प्रति प्यार और सम्मान का कोई खास दिन नहीं होता है. पर इस दिन उस प्यार और सम्मान को  जताकर माताओं को खास महसूस कराये जाने का चलन है. इस दुनिया में मां की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती. इस जहां में मां से ज्यादा अनमोल कुछ भी नहीं है. संसार में कोई भी मां की जगह नहीं ले सकता.

माना जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे मनाने की शुरुआत सन् 1912में अमेरिका में हुई थी. इसे सबसे पहले एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने अपनी मां के निधन के बाद मनाया था. जितना खास है यह दिन, उतनी ही रोचक है इस दिन को मनाने की शुरुआत. खास बात ये है कि पूरे विश्व में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक राय नहीं है.भारत में इसे मई के दूसरे संडे के दिन मनाया जाता है. तो वहीं बोलीविया में इसे 27मई को मनाया जाता है. क्योंकि आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहीं बोलीविया की महिलाओं की हत्या स्पेन की सेना ने इसी तारीख को की थी जिसके कारण वहां इसी दिन को मदर्स डे मनाने की परंपरा शुरू हो गई.

इसके अलावा थाईलैंड में मदर्स डे थाइलैंड की रानी के जन्मदिन पर मनाया जाता है. वही इस्लामिक देशों में पैगंबर मुहम्मद की बेटी के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है. कुछ देश 8 मार्च वुमंस डे को ही मदर्स डे की तरह मनाते हैं. कुछ देशों में इस दिन छुट्टी होती है.

Leave a comment