
Ratan Tata Death News: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार की रात अंतिम सांस ली। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा। उनका पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोगों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला और रवि शास्त्री ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अब रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। वर्ली के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंचे। रतन टाटा का पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पर पहुंच चुका है।
मुकेश अंबानी ने भी दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे आमिर खान, दी श्रद्धांजलि
अभिनेता आमिर खान और निर्देशक-पटकथा लेखक किरण राव ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
पति आनंद पीरामल के साथ NCPA ग्राउंड पहुंचीं ईशा अंबानी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने NCPA ग्राउंड पहुंचे।
रतन टाटा को मिलेगा भारत रत्न?
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र कैबिनेट में इस संबंध में एक प्रस्ताव पास हुआ है। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करते हुए केंद्र सरकार को भेजा जाए।
रतन टाटा देश के बेटे थे: RBI गवर्नर
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने आया था। रतन टाटा दूरदर्शी थे और कॉरपोरेट गवर्नेंस के एथिक्स में विश्वास करते थे। वह देश के बेटे थे। उनका निधन देश के लिए बड़ा नुकसान है। जब भी आधुनिक भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा तो उनकी उपलब्धियों का जिक्र जरूर होगा।
रतन टाटा को याद कर भावुक हुए पीयूष गोयल
रतन टाटा के निधन से देशभर में मायूसी छाई हुई है। रतन टाटा को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भावुक हो गए। उन्होंने रतन टाटा से जुड़ा एक वाकया याद करते हुए कहा कि एक बार वह मुंबई में ब्रेकफास्ट के लिए हमारे घर आए थे। हमने उन्हें ब्रेकफास्ट में इडली, सांभर और डोसा परोसा। उन्होंने खुशी-खुशी उसे खाया। इस बेहद सादे ब्रेकफास्ट की उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की थी. जिसने खाना परोसा था, उन्होंने दिल खोलकर उसकी तारीफ की। जब वह ब्रेकफास्ट के बाद जाने लगे तो उन्होंने बड़े प्यार से मेरी पत्नी से पूछा क्या आप मेरे साथ तस्वीर लेना चाहोगी? दरअसल हम उनके साथ तस्वीर लेना चाहते थे लेकिन हम हिचक रहे थे। लेकिन उन्होंने खुद ही इसकी पहल कर दी। इस तरह ये छोटी-छोटी चीजों ने उन्हें रतन टाटा बनाया। वह रतन टाटा जिन्हें देश के 140 करोड़ लोगों ने प्यार किया।
इस दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत और दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया है। जब मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के बोर्ड के सदस्य के तौर पर मेरे होमटाउन के लिए बहुत काम किया। उन्होंने इस दुनिया के लिए बहुत काम किया है।
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शरद पवार
एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले ने भी NCPA ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए।
NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा है रतन टाटा का पार्थिव शरीर
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कोलाबा स्थित उनके आवास से NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा है।
नीतीश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन दुखद है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, सहजता और सादगी भरे जीवन से सबको प्रेरित किया। उन्होंने अपने कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था में अपना सराहनीय योगदान दिया। रतन टाटा जी के निधन से उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग की है। पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है।
सुबह 10 बजे से लेकर तीन बजे तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं... पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।
महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक
रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाएगा। आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया या है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
रतन टाटा का निधन एक युग का अंत: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रतन टाटा के निधन को एक युग का अंत बताया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा भारतीय इंडस्ट्री के आधुनिकीकरण और वैश्विकरण से जुड़े हुए थे। कई मौकों पर मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला। मैं पूरे देश के साथ मिलकर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं।
रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
Leave a comment