Indian Railways: त्यौहारों पर भारतीय रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा

Indian Railways: त्यौहारों पर भारतीय रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे यात्रियों को सौगात दी है, दिवाली और छठ पर्व का ध्यान रखते हुए 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैंसला लिया है. समस्तीपुर रेल मंडल के जय नगर से मनिहारी, पटना से रांची, धनबाद एवं अन्य शहरों के लिए इन ट्रेनों का परिचालन 10 नवंबर से शुरू किया जाएगा.
 
पूजा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में पटना से रांची, धनबाद, बरकाकाना, सिंगरौली और दुर्ग के लिए एक-एक जोड़ी, जबकि जयनगर से मनिहारी के लिए एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. आपको बता दें की इन स्पेशल ट्रेनों की सभी सीटें आरक्षित श्रेणी की होंगी. यात्रियों को यात्रा करने से पहले आरक्षण काउंटर या मोबाइल एप के जरिये पहले ही टिकट बुक करनी होगी. 
 
वहीं आपको बता दें की इससे पहले रेलवे ने दिल्ली से 17 जोड़ी और विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है. यह कटरा, पुणे, देहरादून, डिब्रूगढ़, भुवनेश्वर, जयपुर, अमृतसर व अन्य मार्गों पर चल रही है. इनमें शताब्दी, दुरंतो, डबल डेकर और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल हैं. 
 

Leave a comment