सर्दियों में भारत की इन खूबसूरत जगहों का करें दीदार, यहां स्वर्ग जैसे दिखेंगे नजारे

सर्दियों में भारत की इन खूबसूरत जगहों का करें दीदार, यहां स्वर्ग जैसे दिखेंगे नजारे

Pre Winter Vacation: मानसून को अलविदा कहने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक दे दी है। अगले महीने अक्टूबर से ठंड का सिलसिला भी शुरु हो जाएगा। महीने की शुरुआती ठंड में खाने-पीने और घूमने फिरने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में अक्टूबर एक सुरक्षित महीना है, जिसमें मौसम की कोई ऐसी चरम सीमा नहीं होती।

भारत को विश्वभर में खानपान, पहनावा और घूमने के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है। यहां अलग-अलग तरह की संस्कृतियों का चलन है, जिसे जानने के लिए देश-दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। इसी के साथ आप इंडिया में हर मौसम को एंजॉय कर सकते हैं। ऐसा माहौल अक्टूबर के महीने में मिलता है जब इंडियन टूरिस्ट प्लेसेस में से अधिकतर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। प्री विंटर वेकेशन के लिए भारत में कई जगहें है, जहां आपको शांति और सुकून के साथ प्रकृति के स्वर्ग जैसे नजारे देखने को मिलेंगे।

जम्मू और कश्मीर

आपने कश्मीर की खूबसूरती को सिर्फ कविताओं और फिल्मों में देखा और सुना होगा। लेकिन असल में,ये भारत की ऐसी जगह है जहां जाने के बाद वापस लौटने का मन ही नहीं करता है। इसलिए इसे भारत का सबसे ज्यादा पंसदीदा टूरिस्ट माना जाता है। अक्टूबर में डल झील की ब्यूटी और दूसरी जगहों पर घूमने का मजा ही अलग है।

गुलमर्ग, कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सर्दियों में मौसम में जम्मू-कश्मीर बेहद मनमोहक हो जाता है। गुलमर्ग हर मौसम में बेहद आकर्षक रहता है, लेकिन सर्दियों में यहां के नजारे आपको दीवाना बना देंगे। पहाड़ों पर बसा यह शहर सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है और यहां की झीलें जम जाती हैं। ऐसे में आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यहां की केबल कार की सवारी काफी फेमस है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

गंगा किनारे बसे ऋषिकेश को भारत की योग नगरी कहा जाता है। ऋषिकेश पहाड़ों के बीच बसा हुआ है, इसलिए ये लोगों को काफी अट्रैक्ट करता ै। मानसून के बाद ये जगह एक तरह की जन्नत बन जाती है। आप यहां घूमने के अलावा रिवर राफ्टिंग जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।

औली, उत्तराखंड

पहाड़ों पर बसी इस जगह से आप नंदा देवी, नीलकंठ और अन्य बर्फ से ढ़के पर्वतों की शानदार चोटियां देख सकते हैं। इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी जाना जाता है। सर्दियों में यहां का पूरा नजारा बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ होता है।

हंपी, कर्नाटक

हंपी को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में भी जाना जाता है। यहां बनी हुई पुरानी इमारतों की वास्तुकला बेहद शानदार और मन लुभाने वाली है। दक्षिण भारत में मौजूद इस जगह की यात्रा सितंबर-अक्टूबर में करना बेस्ट रहता है।

गोकर्ण, कर्नाटक

गोकर्ण की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए सही समय अक्टूबर से मार्च तक है, जब आर्द्रता सबसे कम होती है। अपने शांत समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाला गोकर्ण शांतिपूर्ण विश्राम की तलाश करने वाले यात्रियों के बीच पसंदीदा है। यह आकर्षक शहर गोवा के मुकाबले ज़्यादा शांत और कम पर्यटक वाला विकल्प है, जो इसे आराम के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

गोवा

सर्दियों की शुरुआत पार्टी के साथ करना पसंद है, तो आप गोवा का रुख कर सकते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गोवा को भारत की पार्टी राजधानी भी कहा जा सकता है। शानदार मौसम, शांत समुद्र तट और रोमांचक नाइट क्लब गोवा को बेहद खास बना देते हैं। अगर आप सर्दियों में मौज-मस्ती करना चाहते हैं, तो गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मुन्नार, केरल

भारत का केरल सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। चाय के बागान, बीच और हरियाली से घिरा केरल बारिश के सीजन में स्वर्ग जैसा लगता है। वहीं, केरल के मुन्नार में घूमने की बात ही अलग है। यहां की हाउसबोट पर सवाली, बीच की शांति और नेचुरल ब्यूटी का दीदार करने के लिए अक्टूबर का महीना बेस्ट टाइम होता है।

वागामोन, केरल

हरियाली, खूबसूरत नज़ारों से भरपूर एक खूबसूरत जगह, और जब भी आपको भूख लगे, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का मौक़ा मिलता है। वागामोन एक छोटी छुट्टी के लिए एक बेहतरीन जगह है। सेंट्रल त्रावणकोर में यह छोटी सी बस्ती चाय के बागानों से घिरी हुई है। जिसका मतलब है कि आपको लगभग हर कोने में सुंदरता देखने को मिलेगी।

वायनाड, केरल

केरल का शहर वायनाड हिल स्टेशन सर्दियों का आनंद लेने के लिए गजब की जगह है। वायनाड बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह है, यहां आप शांति और सुकून भी महसूस कर सकेंगे। यहां का खाना, कल्चर और प्राकृतिक जगहें आपको दीवाना बना देंगी। वायनाड में कई ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, जो पूरे देश से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

अगर आपको रोमांच पसंद है, तो अक्टूबर महीने में बीर बिलिंग आपकी पसंदीदा जगह है। हिमाचल प्रदेश में यह अनोखी जगह पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है। इसके अलावा, आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना एक बेजोड़ अनुभव है और मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान इसके लिए एकदम सही जगह है। बांधवगढ़ अपनी समृद्ध जैव विविधता और बंगाल टाइगर्स की एक महत्वपूर्ण आबादी के घर के लिए प्रसिद्ध है। पार्क की शानदार वनस्पतियाँ और जीव-जंतु इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक ज़रूरी जगह बनाते हैं।

Leave a comment