भारतीय नौसेना ने जलते जहाज से बचाई क्रू की जान, चीनी प्रवक्ता कुछ इस तरह से इंडियन नेवी की तारीफ

Indian Navy: भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने एक बार फिर अपनी वीरता और मानवीयता का परिचय देते हुए केरल के अजीक्कल तट से 44 नॉटिकल मील दूर समुद्र में जलते सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 से 18 क्रू मेंबर्स की जान बचाई। इस जहाज पर 22 लोग सवार थे। जिनमें 14 चीनी और 6 ताइवानी नागरिक शामिल थे। इस साहसिक बचाव अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। और चीन ने भी भारतीय नौसेना की खुब तारीफ किया हैं।
जहाज में आग कैसे लगी?
9 जून 2025 को MV Wan Hai 503 जो कोलंबो से मुंबई की ओर जा रहा था। जिसमे अचानक डेक के नीचे विस्फोट हुआ, जिसके बाद जहाज में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल तुरंत आए। और भारतीय नौसेना ने INS सूरत और INS शार्दुल को घटनास्थल पर भेजा। जबकि सुरक्षा बल ने ICG जहाज समर्थ और C-144 विमान को बचाव कार्य मे लग गए। इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया जो लाइफ-सेविंग राफ्ट पर सवार होकर जहाज से बाहर निकले थे।
चीन ने भारतीय नौसेना की तारीफ की
चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा, हम भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के तत्पर और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभार व्यक्त करता हूं। हम उम्मीद करते हैं कि घायल क्रू मेंबर्स जल्द ठीक हों। यह पहली बार है जब चीन ने भारतीय सेना की इस तरह सार्वजनिक रूप से तारीफ की है। खासकर तब जब दोनों देशों के बीच डोकलाम और गलवान जैसे तनावपूर्ण क्षणों की यादें अभी भी ताजा हैं।
भारतीय सेना ने क्या कहा?
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि जहाज पर आग अब भी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुई है। और कुछ कंटेनरों के समुद्र में गिरने की सूचना है। समुद्री प्रदूषण के खतरे के कारण। तटरक्षक जहाज समुद्र प्रहरी और सचेत आग बुझाने और क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुटे हैं। लापता चार क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।
Leave a comment