
HONEY SINGH : इंडियन फेमस रैपर हनी सिंह को कौन नहीं जनता, हनी सिंह अपने रैप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। पर अब हनी सिंह की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बने जा रही है। जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जिसका ऐलान खुद हनी सिंह ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा प्रोड्यूस करेंगी। हनी सिंह के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का एक टीजर भी जारी किया गया है। जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं
हनी सिंह पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
हनी सिंह और नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमे देखा जा सकता है। कि हनी सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिख हैं और ऑडियंस उन्हें चीयर कर रही हैं। हनी सिंह बोलते हैं।'ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है. जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है. कुछ यही बातें मैंने बताई हैं. गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी. आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है'।
ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा ने करी है येडॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूस
रैपर हनी सिंह की इस डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसकी प्रोड्यूसर ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की पूरी जर्नी के बारे मे दिखाया जाएगा। कैसे वह देश के सबसे बड़े रैपर बने। इसके बाद वह कैसे बीमार होने की वजह से इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए थे।
हनी सिंह की करियर जर्नी
हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है।हनी सिंह ने 2003 में एक पंजाबी रैपर के रूप में म्यूजिक की दुनिया में अपना कमाल दिखाया था। 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार', 'ब्लू आईस' जैसे सुपरहिट गाने भी दिए। इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काफी गाने गाए हैं। हनी सिंह अपने करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़े और फिर साल 2015 के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गायब ही हो गए थे।अब उन्होंने हनी 3.0 म्यूजिक एल्बम से वापसी की है।
Leave a comment