
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर हथियारों की तस्करी की नापाक हरकत करने में जुटा है. भारत ने कठुआ सीमा पर पाकिस्तान का 8 फीट बड़ा ड्रोन मार गिराया है. ड्रोन में खतरनाक हथियार और ग्रेनेड बंधे थे. इतना ही नहीं जिस व्यक्ति को ये डिलीवरी होनी थी इसमें उसका नाम भी लिखा था. बताया जा रहा है कि कठुआ सेक्टर में बीएसएफ के पनेसर पोस्ट के सामने से पाकिस्तानी साइड से ये ड्रोन कंट्रोल किया गया.
आपको बता दें कि एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकियों से यही हथियार बरामद किए गए थे. पाक एजेंसियों द्वारा किए गए इन कृत्यों का उद्देश्य कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद पाक आतंकवादियों को हिंसा और शांति-व्यवस्था में खलल डालना है. हथियारों की तस्करी करने की इसी तरह की कोशिशें पहले भी पाकिस्तान में सीमावर्ती अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से कुपवाड़ा, राजौरी और जम्मू क्षेत्रों में की गई है. पाकिस्तान सीमा से हथियारों की तस्करी कर घाटी में अशांति फैलाना चाहता है. आतंकियों संगठनों को हथियार देकर आतंकियों को बढ़ावा दे रहा है.
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने LoC से सटे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर, कस्बा और किरनी सेक्टर में कई बार गोलाबारी की है. भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की है. पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया है. ऐसी हरकतें पाकिस्तान लगातार बार-बार कर रहा है. भारतीय सेना भी लगातार पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दे रही है. सेना के बयान में कहा गया है कि जून में घाटी से बहुत से आतंकियों का सफाया किया गया है. जिससे पाकिस्तान लगातार बौखला गया है.
Leave a comment