Indian Army Operation In Jammu Kasmir- घाटी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, IED से एक घर उड़ाया, एक आंतकी ढेर

Indian Army Operation In Jammu Kasmir- घाटी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, IED से एक घर उड़ाया, एक आंतकी ढेर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है. जिसमें भारतीय सेना के कर्नल समेत 8 जवान शहीद हो गए. जिसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की है. घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है. हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू को घेर लिया गया है. यह आतंकी एक घर में छिपा था.

वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने 40किलो आईईडी से एक घर को उड़ा दिया है. इस घर में ही रियाज नाइकू छिपा था. विस्फोट के दौरान एक आतंकी के मारे जाने की खबर है, जबकि दूसरा बगल के घर में छिप गया है. अभी मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है. रियाज नाइकू के छिपे होने की खबर मिली थी. बता दे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की पुष्टि भी की है. 8 घंटे के अंतराल के बाद सेना और आतंकियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है.

इसके अलावा अवंतीपोरा के शरशाली में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. मंगलवार रात से ही यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से पूरी फायरिंग जारी रही. बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है.खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है.

बता दें कि आतंकी लगातार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है. पिछले कई दिनों में भारत ने अपने 8 जवानों को शहीद किया था. जिसमें एक कर्नल शामिल था. जिसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है. हालांकि, अभी एक आतंकी बचा हुआ है. जो दूसरे मकान में छिप गया है.

  

 

Leave a comment