
नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने सभी तरह की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. धरती से लेकर आसमान अब भारतीय सेना के रक्षा सौदों पर भी ब्रेक लगा दिया है. बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है कि अभी कुछ समय के लिए तीनों सेना के रक्षा सौदों पर ब्रेक लगा दिया जाए. मंत्रालय के आदेश के बाद सेना को अपने सभी आधुनिकीकरण के लिए डील रोकनी पड़ेगी हालांकि, यह रोक विभिन्न चरणों में लगानी पड़ेगी. अब आपको बता दे कि इस फैसले के बाद से सेना की कई बड़ी डील पर रोक लगेगी. जो अभी प्रक्रिया में चल रही थी. भारतीय वायु सेना फ्रांस से 36राफेल लड़ाकू विमान और रूस से s-400वायु रक्षा हथियार प्रणाली के लिए भुगतान करने की प्रक्रिया में है. जबकि, सेना भी अमेरिका और रूस सहित विभिन्न देशों से टैंक, आर्टिलरी गन और असॉल्ट राइफल भी ले रही है.जिस पर रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद रोक लगाई जाएगी.
दूसरी ओर नौसेना के सौदे पर भी रोक लगाई जाएगी. नौसेना ने हाल ही में अमेरिका से 24 मल्टीरोल हेलिकॉप्टरों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. अब सभी रक्षा डील को रोक दिया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि डील को कैंसिल कर दिया गया है, बल्कि डील के आगे की प्रक्रिया को रोका गया है. स्थिति सामान्य होने के बाद डील को आगे बढ़ाया जा सकता है. केन्द्र सरकार ने एक के बाद एक देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए देशहित में फैसले लिए है. साथ ही केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों के वेतन में भी कटौती की है. इसके साथ ही सांसद निधि को दो साल तक के लिए रोक दिया गया है. केंद्र के साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं. बता दें कि इस समय देश में कोरोना संकट गहराता जा रहा है. कोरोना के मामले 21 हजार को पार कर गए है. कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा भी 681 पहुंच गया है. जिससे देश में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है. कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है. सरकार कोरोना को नियंत्रण करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रही है.
Leave a comment