IND Vs NZ: भारतीय टीम के खिलाफ कुछ ऐसा रहा न्यूजीलैंड का इतिहास, 34 सालों में नहीं जीती एक भी सीरीज

India Vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरु हो रही है। बीते दिनों श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस हाई है। ऐसे में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज पर जीत हासिल करने के उतावली है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 18 जनवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ शानदार परफॉरमेंस के बाद टीम इंडिया फॉर्म में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी धुआंधार पारी खेल सकती है। बात करें न्यूजीलैंड की तो वो भी अच्छी फॉर्म में है। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड बनाया।
भारत के खिलाफ कुछ ऐसा रहा न्यूजीलैंड का इतिहास
बात करें भारत के खिलाफ इतिहास की तो न्यूजीलैंड कुछ खास छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुई। न्यूजीलैंड ने दिसंबर 1988 में पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ भारत की धरती पर वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। उस दौरान दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज के सभी मैच जीत न्यूजीलैंड को चारों खाने चित्त कर दिया था।
इसके बाद बारी आई साल 1995 की जब कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों में थी। तब भी भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से जीत लिया। फिर चार साल बाद 1999 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी भारत ने 3-2 के अंतर से न्यूजीलैंड को मात दी। साल 2010 में वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने एक बार फिर भारत का दौरा किया। तब पांच मैचों की उस सीरीज में गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड हरा दिया।
फिर साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी और 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने अपने घर पर न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में पराजित किया। तब से अब तक यानी पूरे 34 सालों से भारतीय जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड एक भी वनडे सीरीज में जीत हासिल नहीं कर पाई है।
न्यूजीलैंड-भारत वनडे सीरीज 2023 का शेड्यूल
पहला वनडे- 18 जनवरी, हैदराबाद, दोपहर 1.30 बजे
दूसरा वनडे- 21 जनवरी, रायपुर, दोपहर 1.30 बजे
तीसरा वनडे - 24 जनवरी, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे
Leave a comment