
Ajab-gajab: भारत में कई ऐसे मंदिर मौजूद है जो दुनियाभर में मशहूर है जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते है लेकिन भारत में कुछ मंदिर ऐसे है जहां महिलाओं का जाना वर्जित है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसे क्यों तोचलिए आज हम आपकों उन्हीं मंदिरों के बारे में बताते है।
शनि शिंगणापुर मंदिर, महाराष्ट्र
यहां भी मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। कहा जाता है कि महिलाओं के निकट जाने से शनिदेव खतरनाक तरंग छोड़ने लगते हैं। इस मंदिर में करीब 500सालों से महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।
कार्तिकेय मंदिर, हरियाणा
कहा जाता है कि यहां स्थापित भगवान कार्तिकेय ब्रह्मचारी हैं। यहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है इसलिए श्राप का भय दिखाकर महिलाओं का प्रवेश कड़ाई से प्रतिबंधित रखा गया है।
घटई देवी मंदिर, महाराष्ट्र
यहां भी महिलाओं के प्रवेश पर बैन है। हालांकि, पहले से लगे महिलाओं का प्रवेश वर्जित वाला बोर्ड हटा दिया गया है, लेकिन महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका जाता है।
कीर्तन घर, असम
असम के बरपेटा में स्थित इस मंदिर में महिलाओं को नहीं जाने दिया जाता है। कहा जाता है कि यह एक वैष्णव मठ है। इस मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी।
मंगल चांडी मंदिर, झारखंड
मंदिर के गर्भगृह से 100फीट दूर तक ही महिलाएं प्रवेश कर सकती हैं। इस 100फीट के घेरे के अंदर महिलाएं प्रवेश करती हैं तो उनपर घोर आपदा आने की चेतावनी दी जाती है।
Leave a comment