शीला से आतिशी और अब रेखा…दिल्ली की राजनीति में महिला मुख्यमंत्री क्यों बनी पार्टियों की पसंद?

शीला से आतिशी और अब रेखा…दिल्ली की राजनीति में महिला मुख्यमंत्री क्यों बनी पार्टियों की पसंद?

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर 11दिनों से जारी अटकलों पर विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बीजेपी नेताओं प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे राजकुमार चौहान, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया। इसके साथ ही रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

बता दें कि,रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं। बीजेपी ने इस बार भी महिला नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जिससे महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली की राजनीति में महिलाओं का प्रभाव

दिल्ली की राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। 1993में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी की सरकार बनी और मदनलाल खुराना मुख्यमंत्री बने। लेकिन 1998में चुनाव से पहले बीजेपी ने सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 15साल तक दिल्ली पर शासन किया और कई बड़े विकास कार्य किए।

आतिशी का छोटा कार्यकाल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11वर्षों तक दिल्ली में शासन किया। अरविंद केजरीवाल ने 2013में मुख्यमंत्री पद संभाला और 2015तथा 2020में भारी बहुमत से सत्ता में आए। लेकिन 2024में कथित शराब घोटाले में जेल जाने के बाद उनकी लोकप्रियता घट गई। उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया और आतिशी को जिम्मेदारी सौंपी।

2025के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया तक अपनी सीटें नहीं बचा सके। इसके चलते AAP की सत्ता समाप्त हो गई और आतिशी केवल 152दिन मुख्यमंत्री रहीं।

27साल बाद बीजेपी की जबरदस्त वापसी

2025के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज कर 27साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। पार्टी ने छात्र राजनीति से आईं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना। वे तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव भी रही हैं।

दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री क्यों पसंद की जाती हैं?

अब तक कांग्रेस, AAPऔर BJPतीनों दलों ने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाई हैं। इसका मुख्य कारण महिला मतदाताओं को आकर्षित करना माना जाता है। केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और सुरक्षा योजनाएं शुरू की थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। वहीं बीजेपी ने भी महिला वोटरों को ध्यान में रखते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है।

Leave a comment