LIVE UPDATE: 77वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा भारत, पीएम मोदी राष्ट्र को कर रहे हैं संबोधित

LIVE UPDATE: 77वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा भारत, पीएम मोदी  राष्ट्र को कर रहे हैं  संबोधित

 LIVE UPDATE:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।  इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। पीएम मोदी 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

 

 

77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पीएम मोदी लाल किले पहुंचे।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कुछ देर बाद देश के प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का यह 10वां संबोधन होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।


पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद!'

 

Leave a comment