क्या नए टैक्स स्लैब के जरिए सरकार बढ़ाएगी GST? राहुल गांधी बोले - मिडिल क्लास की मेहनत की कमाई पर हमला

क्या नए टैक्स स्लैब के जरिए सरकार बढ़ाएगी GST? राहुल गांधी बोले - मिडिल क्लास की मेहनत की कमाई पर हमला

Rahul Gandhi On GST: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है। वहीं, पूंजीपतियों को टैक्स में राहत दी जा रही है। राहुल गांधी ने इसे ‘घोर अन्याय’ बताया। 

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की वसूली बढ़ाने के लिए नए टैक्स स्लैब लाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। ₹1500से अधिक कीमत वाले कपड़ों पर जीएसटी को 12%से बढ़ाकर 18%करने की खबर को उन्होंने गरीब परिवारों के लिए बड़ा झटका बताया। राहुल ने कहा कि शादी के सीजन में यह कदम उन परिवारों को नुकसान पहुंचाएगा, जो लंबे समय से अपनी बचत कर रहे हैं। 

गब्बर सिंह टैक्ससे गरीबों पर प्रहार 

राहुल गांधी ने सरकार की टैक्स नीति को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की मेहनत की कमाई पर टैक्स का बोझ बढ़ाया जा रहा है। दूसरी ओर, अरबपतियों को टैक्स में छूट दी जा रही है और उनके बड़े कर्ज माफ किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने इसे जनता के साथ अन्याय और आर्थिक असमानता का उदाहरण बताया। 

कांग्रेस का संकल्प

राहुल गांधी ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी टैक्स के इस बढ़ते बोझ को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। 

कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सरकार की टैक्स नीति को लेकर पहले से ही व्यापक बहस छिड़ी हुई है। अब यह देखना होगा कि केंद्र सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।

Leave a comment