Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी को शिवाजी बताने पर हंगामा, BJP सांसद के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल

PM मोदी को शिवाजी बताने पर हंगामा, BJP सांसद के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Pradip Purohit Controversial Statement: बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी का पूर्व जन्म छत्रपति शिवाजी के रूप में था। इस बयान के बाद सदन में हंगामा हुआ, जिसके बाद उपसभापति ने इसे कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया।

क्या बोले प्रदीप पुरोहित?

बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, "गिरिजा बाबा नाम के एक संत ने मुझे बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। इसी कारण वह राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।"उनके इस बयान को लेकर सदन में हंगामा हुआ और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना हो रही है।

विपक्ष का तीखा हमला

बीजेपी सांसद के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने बीजेपी सांसद के बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "यह छत्रपति शिवाजी महाराज का घोर अपमान है। बीजेपी जानबूझकर महाराष्ट्र और दुनियाभर के शिव प्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। पहले मोदी को शिवाजी की मानद टोपी पहनाई गई और अब इस तरह का घिनौना बयान दिया जा रहा है। बीजेपी शिव-द्रोही है, हम इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। नरेंद्र मोदी को इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और संबंधित सांसद को निलंबित किया जाना चाहिए।"

मुगलों पर बढ़ी बयानबाजी

गौरतलब है कि इन दिनों मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर देश में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। छत्रपति शिवाजी और मराठा साम्राज्य को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। ऐतिहासिक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता है, जिन्होंने उनके खिलाफ लगातार संघर्ष किया था।

बीजेपी सांसद के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस पर पार्टी का आधिकारिक रुख क्या होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast