India-Poland Deal: राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पोलैंड की मित्रता केवल कूटनीतिक समन्वय पर नहीं है बल्कि मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित है। 2022 में यूक्रेन से हमारे छात्रों की सुरक्षित वापसी में सहयोग देकर पोलैंड ने मानवता की इसी भावना को आगे बढ़ाया था।
पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने हमारे अवसरों को ज्यादा व्यापक बनाया है। इस समझौते के लागू होने से भारत से पोलैंड में मशीनरी, केमिकल और प्लास्टिक के निर्यात के अवसर खुलेंगे। मुझे विशेष खुशी है कि प्रधानमंत्री जी एक बड़े बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं।
IT और साइबर सिक्योरिटी में हमारे संबंध पहले से ही मजबूत हैं –पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "IT और साइबर सिक्योरिटी में हमारे संबंध पहले से ही मजबूत हैं। कई भारतीय IT कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। इस सहयोग को आगे बढ़ाते हुए हमने भारत पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज स्थापित करने पर सहमति बनाई है। भारत शांति की दिशा में किए गए हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी बढ़ती आर्थिक ताकत ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। और भारत-यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement ने इन अवसरों को और व्यापक बनाया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के लागू होने पर भारत से पोलैंड को मशीनरी, केमिकल्स, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही रेलवे और mobility advanced manufacturing और food processing और biotech जैसे क्षेत्रों में हम पोलैंड से नए निवेश आकर्षित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और पोलैंड, दोनों Democratic Values और Rule of Law में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि Global Governance Institutions को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए Reform आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, भारत शांति की दिशा में किये गए हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा।