Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

MP Rajya Sabha by-election: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल घोषित किया। यह उपचुनाव 12 नवंबर को होगा। वोटिंग 12 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच होगी, जिसके बाद उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती होगी। पोल पैनल ने कहा कि पूरी इलेक्शन प्रोसेस 16 नवंबर से पहले पूरी हो जाएगी।

बता दें, यह उपचुनाव सांसद एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद होगा। उनके इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर, 2026 को यह सीट खाली हुई थी। अपर हाउस में उनका टर्म असल में 02 अप्रैल, 2030 को खत्म होने वाला था। मालूम हो कि ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, उपचुनाव का नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर, 2026 को जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 02 नवंबर, 2026 है, और स्क्रूटनी 03 नवंबर, 2026 को होगी। कैंडिडेट वापस लेने की आखिरी तारीख 05 नवंबर, 2026 तय की गई है।   

Also read: MP News: मध्य प्रदेश में नौकरी की बहार...CM मोहन यादव ने 20,000 नई भर्तियों का किया ऐलान, बांटे 954 अनुकंपा नियुक्ति पत्र
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: राहुल गांधी और खड़गे के बयानों पर अनिल विज का पलटवार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर भी दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), छुआछूत और जातिवाद के मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल और निजी कंपनी को बिजली देने से जुड़े नियामक के आदेश पर भी सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। विज ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का रास्ता छोड़कर विभाग के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई की तैयारी में सहयोग करना चाहिए।

Haryana News: हरियाणा में हड़ताल पर बिजली कर्मचारी, शिकायतों के निपटारे के लिए बनाई गई टीम, जारी किए गए नंबर

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली निगम के सामने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिले में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निगम की ओर से बरनाला रोड स्थित 33 केवी सब-स्टेशन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही शिकायतों के निपटारे के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast