जहां सेवा, वहां संघ! नागपुर में बोले PM मोदी - RSS भारत की अमर संस्कृति का प्रतीक

जहां सेवा, वहां संघ! नागपुर में बोले PM मोदी - RSS भारत की अमर संस्कृति का प्रतीक

PM Modi Visits RSS Headquarter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखते हुए कहा कि जहां सेवा है, वहां स्वयंसेवक है। उन्होंने सेवा, संस्कार और साधना को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रेरणा शक्ति बताया। उन्होंने संघ को भारत की अमर संस्कृति का अक्षय वट कहा और इसे भारतीय चेतना को नई ऊर्जा देने वाला संगठन बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती है और वह उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने माधव नेत्रालय को सेवा का तीर्थ बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान दशकों से लाखों लोगों की आंखों की रोशनी बचाने का कार्य कर रहा है। नए परिसर के शिलान्यास से इस सेवा कार्य को और गति मिलेगी। उन्होंने माधव नेत्रालय से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

RSS: भारत की संस्कृति का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सैकड़ों वर्षों की गुलामी और कई आक्रमणों के बावजूद अपनी चेतना को जीवित रखने में सफल रहा है। भक्ति आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, विभिन्न आंदोलनों ने राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार और गुरुजी ने गुलामी के समय एक नया विचार दिया। इसी कारण आज RSS एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है।

"जहां सेवा है, वहां स्वयंसेवक"

पीएम मोदी ने गुरुजी की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि "जीवन की अवधि नहीं, बल्कि उसकी उपयोगिता महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कुंभ मेले में संघ के स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ को प्रकाश से तुलना करना सही है, क्योंकि यह समाज को दिशा देने का कार्य करता है।

2047तक विकसित भारत का संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब गुलामी की मानसिकता को छोड़कर राष्ट्रीय गौरव के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के बनाए कई पुराने कानून बदले गए हैं। अब राजपथ नहीं, बल्कि कर्तव्यपथ है।

उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की तपस्या अब रंग ला रही है। भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने अयोध्या में अपने संबोधन को याद करते हुए कहा कि हमें अगले 1000 वर्षों के भारत की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. हेडगेवार और गुरुजी की शिक्षाएं देश को विकसित भारत बनाने की प्रेरणा देंगी।

Leave a comment