
Indian Embassy In Islamabad: इस्लामाबाद में शुक्रवार को भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने शर्मनाक हरकत की। भीड़ में से कुछ लोग दूतावास के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। कई लोग गेट पर चढ़ गए।सबसे हैरानी की बात यह रही कि वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की। यह एक गंभीर सुरक्षा चूक थी। इससे भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की जान को खतरा हो सकता था।
विशेषज्ञों का कहना है कि बिना सरकार और प्रशासन की अनुमति के ऐसा प्रदर्शन संभव नहीं है। यह घटना कहीं न कहीं पाकिस्तान सरकार के इशारे पर हुई लगती है।
पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई
22अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। आतंकवादी भी वहीं से आए थे।
इसके बाद भारत सरकार ने 23अप्रैल को कैबिनेट समिति की बैठक की। इसमें कई सख्त फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला 1960की सिंधु जल संधि को स्थगित करने का रहा।
भारत ने पाकिस्तान के सभी नागरिकों को 48घंटे में देश छोड़ने को कहा। जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित कर दिया। साथ ही वाघा बॉर्डर और एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की।
वीजा रद्द, पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश
भारत सरकार ने 27अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मेडिकल वीजा 29अप्रैल तक ही मान्य रहेंगे।भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा खत्म होने से पहले देश छोड़ना होगा।
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को भी पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला देश की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Leave a comment