
Womens World Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच लगभग हर क्षेत्रों में काम बंद कर दिया गया है। लेकिन इस बीच क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 30 सितंबर से शुरु होने वाली महिला विश्व कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने दिखेंगे। महिला विश्व कप को लेकर शेड्यूल भी सामने आ गया है। भारत अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। 26 अक्टूबर को भारत, बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाएंगे मैच
महिला विश्व कप में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जाने हैं। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। दरअसल, पुरुष ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हाईब्रिड मॉडल को अपनाते हुए सभी मुकाबले दुबई में खेले गए थे। यही कारण है कि अब जब महिला विश्व कप की अगुवाई भारत कर रहा तो ऐसे में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहटी या कोलंबो (पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचे पर) में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाना है। वहीं, फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।
भारतीय टीम का शेड्यूल:
Leave a comment