T20 सीरीज में इंडिया के यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड पर पड़ेंगे भारी, जानें लिस्ट में कौन है शामिल

T20 सीरीज में इंडिया के यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड पर पड़ेंगे भारी, जानें लिस्ट में कौन है शामिल

नई दिल्ली: एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया करने के बाद अब टीम इंडिया ने t20 सीरीज के लिए अपनी कमर कस ली है। दोनों देशों के बीच अब t20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। वही अब न्यूजीलैंड की मुश्किल है t20 सीरीज में बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि अब टीम इंडिया सीरीज में अपने जबरदस्त 3 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली है।

इन जांबाज खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का आता है, जिन्हें इंटरनेशनल का मास्टर बल्लेबाज माना जाता है। वह बहुत कम समय में अपनी अच्छी छवि के लिए जाने जाते हैं। साल 2022 में t20 में उनकी बल्लेबाजी का डंका खूब बजा था। बीते साल सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक 1164 रन बनाने में सफल रहे थे। वहीं अब इस लिस्ट में दूसरा नाम हार्दिक पांड्या का आता है, बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। वह कई बार अपनी कप्तानी में भारत को पिछले कई t20 सीरीज जीता चुके हैं।

वहीं अब t20 सीरीज में भी उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत बड़ा हथियार माना जा रहा है। इसके अलावा शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरा नाम शुभ्मन गिल का आता है जिन्होंने वनडे सीरीज में 360 रन बनाए हैं।उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड के विरुद्ध प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है। इसी साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने t20 करियर का पड़ाव शुरू किया था।

Leave a comment