Lok Sabha Election 2024: बम, हिंसा और झड़प…के बावजूद बंगाल में खूब पड़े वोट, जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: बम, हिंसा और झड़प…के बावजूद बंगाल में खूब पड़े वोट, जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। वोटिंग शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा से लेकर मेघालय तक वोटिंग का असर देखने को मिला। वहीं यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 4, यूपी की 8 और बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा तमिलनाडु (39) और उत्तराखंड (5 सीट) की सभी सीटों पर वोटिंग हो रही है। अब सवाल ये है कि बंपर वोटिंग से किसे फायदा होगा।

शाम 6 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट 

राज्य

वोटिंग

त्रिपुरा

76.10%

पश्चिम बंगाल

77.57%

मेघालय

69.91%

मध्य प्रदेश

63.25%

तमिलनाडु

62.08%

यूपी

57.54%

बिहार

46.32%

उत्तराखंड

53.56%

जम्मू-कश्मीर

65.08%

राजस्थान

50.27%

छत्तीसगढ़

63.41%

असम

70.77%

पुडुचेरी

72.84%

अरुणाचल

64.07%

नगालैंड

56.18%

मिजोरम

53.96%

सिक्किम

68.06%

मणिपुर

68.62%

अंडमान निकोबार

56.87%

लक्षद्वीप

59.02%

महाराष्ट्र

54.85%

 

बंपर वोटिंग से किसे फायदा?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग से किसे होगा फायदा? राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक आम तौर पर ज्यादा वोटिंग या वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी को सत्ता पक्ष के खिलाफ जनता के गुस्से के तौर पर देखा जाता है। माना जा रहा है कि लोग मौजूदा सरकार को बदलने के लिए ज्यादा वोट करते हैं। अधिक मतदान प्रतिशत को सत्ता परिवर्तन का पर्याय माना जाता है। हालाँकि, पिछले कुछ चुनावों में यह चलन बदल गया है।

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के आंकड़ों पर नजर डालें तो ज्यादा वोटिंग प्रतिशत के बावजूद एनडीए केंद्र की सत्ता में लौट आई है। 2014 में 66.4 फीसदी की तुलना में 2019 में 67.3 फीसदी वोट पड़े. इसके बावजूद बीजेपी केंद्र की सत्ता में लौट आई। हालाँकि, अगर हम वोटिंग प्रतिशत की तुलना 2009 से करें, तो 2014 में अधिक वोटिंग के कारण सत्ता में बदलाव हुआ। 2009 में 58.2% की तुलना में 2014 में 66.4% वोट पड़े।

Leave a comment