India नहीं भारत…NCERT पाठ्यपुस्तकों में मिला देश का नाम बदलने की मंजूरी, इन बदलावों पर भी लग सकती है मुहर

India नहीं भारत…NCERT पाठ्यपुस्तकों में मिला देश का नाम बदलने की मंजूरी, इन बदलावों पर भी लग सकती है मुहर

NCERT Approves Replacing India With Bharat In Textbooks: एक महत्वपूर्ण फैसले में, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कथित तौर पर स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' शब्द को 'भारत' से बदलने का प्रस्ताव पारित किया है। खबरों के मुताबिक, यह बदलाव करने का फैसला सर्वसम्मति से हुआ। इस बदवाल के बाद अब छात्रों की किताबों में इंडिया की जगह भारत शब्द पढ़ाया जाएगा।

विशेष रूप से, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1में लिखा है - "इंडिया, दैट इज़ भारत"

यह लेख स्पष्ट करता है कि देश का आधिकारिक नाम "इंडिया" है और वैकल्पिक नाम "भारत" भी संविधान में मान्यता प्राप्त और प्रयोग किया गया है। यह संवैधानिक संदर्भ दोहरे नामकरण पर प्रकाश डालता है और राष्ट्र के वैकल्पिक नाम के रूप में 'भारत' के उपयोग को वैधता प्रदान करता है।

प्राचीन इतिहासके स्थान पर शास्त्रीय इतिहासको शामिल की भी सिफारिश

पैनल के सदस्यों में से एक CIइसाक ने बताया कि NCERTकिताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। कुछ महीने पहले यह प्रस्ताव दिया गया था जोकि अब स्वीकार कर लिया गया है। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में "हिंदू विक्ट्रीज" को उजागर करने की भी सिफारिश की है। इसने पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ के स्थान पर ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने की भी सिफारिश की है।

आपको बता दें कि यह चर्चा इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुई जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज का निमंत्रण "भारत के राष्ट्रपति" के नाम पर भेजा, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। इसके बाद सितंबर में पीएम मोदी की 'भारत' नेमप्लेट को पटल पर प्रदर्शित किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी20 लीडर्स समिट को संबोधित करते समय पीएम मोदी की टेबल पर भारत लिखा नजर आया।

Leave a comment