
नई दिल्ली: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे श्रीलंका की टीम ने 1 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत की टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मड़रा रहा है।
वहीं कयास लगाए जा रहे है कि टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह एक पक्की कर सकता है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। उसके लिए उसकी मदद सिर्फ पाकिस्तान ही कर सकता है। अगर पाकिस्तान से अफगानिस्तान को हार जाए। इसके बाद श्रीलंका भी अगर पाकिस्तान को हरा देती है। इसके बाद भी टीम इंडिया को नेट-रनरेट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। इन सब के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है।
आपको बता दें कि इस समय सुपर फोर में श्रीलंका दो जीत के साथ अब टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है। श्रीलंका का नेट रन रेट +0.351 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.126 है। वहीं, भारत निगेटिव रन रेट (-0.125) के साथ और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया था और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी।
Leave a comment