India-America Relation:"भारत-अमेरिका के रिश्तों से चीन और रूस चौंकन्ना...", अमेरिकी राजनयिक ने क्यों कहा ऐसा

India-America Relation:

American Diplomat On India-America Relation: अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारत-अमेरिकी रिश्तों पर अपनी बात रखी है। बात रखते हुए उन्होंने अमेरिका के प्रतिद्वंदी रूस और चीन को भी आड़े हाथों ले लिया। जिसके बाद फिर अमेरिका और रूस के बीच बयानबाजी शुरू हो सकती है। दरसअल अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका-भारत के मजबूत रिश्ते से रूस और चीन परेशान हैं।                                                                           
 
बता दें कि  उनसे भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कोई भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने में विश्वास रखते हैं। ये बातें उन्होंने हडसन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में कही।  बता दें कि रिचर्ड वर्मा प्रबंधन और संसाधन के उप विदेश मंत्री हैं।       
 
मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच संबंध अमेरिका के कुछ विरोधियों के तौर-तरीकों से बहुत अलग हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को इस सदी का निर्णायक संबंध बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल जो बाइडेन ने भारत से रिश्तों को लेकर टिप्पणी की थी। तब जो बाइडेन ने कहा था कि 2020 तक अगर अमेरिका-भारत अच्छे साझेदार होते तो दुनिया सुरक्षित होती। उस वक्त रिचर्ड वर्मा तत्कालीन सीनेटर जो बाइडेने के साथ खड़े थे। उनके साथ स्टाफ निदेशक टोनी ब्लिंकन भी खड़े थे।      
 
अमेरिका में क्वाड की बैठक                  
 
अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह समान विचारधारा वाले देशों के बारे में है। क्वाड पर एक सवाल के जवाब में वर्मा ने रिचर्ड वर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने इस पहले बताया था कि बाइडेन क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। ये सम्मेलन बाइडेन अपने डेलवेयर स्थित आवास में मेजबानी करेंगे। बता दें कि इस साल क्वाड की मेजबानी भारत को करनी थी। अब वह अगले साल इस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। 
 

Leave a comment