
Janta Ki Adalat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित जनता की अदालत को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हालिया एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में BJPकी 'डबल इंजन' सरकारें गिरने वाली हैं। केजरीवाल ने कहा, "अब देश में 'डबल इंजन' फेल हो गया है। एक इंजन तो जून में ही खराब हो गया था जब हमें 240सीटें मिली थीं। पूरी देशभर से उनकी सरकारें जा रही हैं।"
'महंगाई और बेरोजगारी का पर्याय बनी BJP'
केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों को यह समझ आ गया है कि 'डबल इंजन' सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा, "BJPफिर आएगी और कहेगी कि 'डबल इंजन की सरकार' है, लेकिन उनसे पूछना होगा कि हरियाणा में 'डबल इंजन' सरकार बनने के बावजूद लोग क्यों भाग रहे हैं।"
उन्होंने उत्तर प्रदेश और मणिपुर का उदाहरण देते हुए BJPकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि, "उत्तर प्रदेश में इनकी सात साल से 'डबल इंजन' सरकार थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी आधी सीटें रह गईं। मणिपुर में भी स्थिति गंभीर है। क्या पूरे देश को मणिपुर बनाना है?"
दिल्ली चुनाव में उनका प्रचार करूंगा - केजरीवाल
केजरीवाल ने BJPको चुनौती देते हुए कहा, "अगर BJP22राज्यों में बिजली मुफ्त कर दे, तो मैं दिल्ली चुनाव में उनका प्रचार करूंगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि BJPशासित राज्यों में कोई भी काम दिल्ली जैसा नहीं हुआ है। "दिल्ली में BJPने सत्यानाश कर दिया है। वह गरीब विरोधी है और कई लोगों की नौकरियां छीन चुकी है।"
महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान
केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "दिल्ली में अंडरवर्ल्ड का राज हो गया है। रोज गोलियां चल रही हैं, और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।" उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शलों की नियुक्ति की बात भी की।
दिल्लीवालों के लिए 6अहम घोषणाएं
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए छह प्रमुख घोषणाएं की:
- फ्री बिजली
- फ्री पानी
- मुफ्त तीर्थ यात्रा
- फ्री शिक्षा
- मुफ्त इलाज
- महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
भारत की राजनीति में लूट खसोट और बर्बादी का माहौल - संजय सिंह
केजरीवाल के संबोधन से पहले, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी BJPपर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भारत की राजनीति में लूट खसोट और बर्बादी का माहौल है। अरविंद केजरीवाल ने गुंडों का सामना किया है और दिल्ली के विकास को आगे बढ़ाया है।"
संजय सिंह ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि वे दिल्ली के विकास कार्य नहीं रुकने देंगे, चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि, "BJPके नेता भी अपनी बहन-बेटियों को बसों में भेजते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।"
Leave a comment