एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को रौंद प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को रौंद प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

नई दिल्ली: महिला एशिया कप की शुरूआत शनिवार  को बांग्लादेश के सिलहट में हुई। जहां एक तरफ इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत औऱ श्रीलंका के बीच में खेला गया था। वहीं दूसरी ओर भारत ने इस मैच को 41 रनों से जीत लिया है। भारत के 150 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 109 रन ही बना पाई और इस मैच को जीत लिया है।

बता दे कि, 61 रन के स्कोर पर श्रीलंका की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके अलावा भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट लिए थे। इसके साथ एक सफलता दीप्ति शर्मा के नाम रही है। श्रीलंका के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन हर्षिता माधवी ने बनाए हैं। उन्होंने 20 गेंद में 26 रन की पारी खेली। उनके अलावा हसिनी परेरा 23 रन बनाकर खेल रही हैं। श्रीलंकाई महिला टीम की चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। कप्तान चमारी अटापट्टू पांच रन, मलशा शेहानी नौ रन, निलाक्षी डे सिल्वा तीन रन और कविशा दिल्हारी एक रन बनाकर आउट हुईं।

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

वहीं 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी। श्रींलकाई कप्तान चमारी अटापट्टू 11 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गई। जिसके बाद दीप्ति शर्मा ने उन्हें रेणुका सिंह के हाथों कैच कराया। हालांकि, हर्षिता माधवी और मलशा शेहानी अच्छी लय में दिख रही हैं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं।

भारत ने 20 ओवर में 150 रन बनाए

भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। उसने श्रीलंकाई टीम को 151 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। जेमिमा के बल्ले से एक छक्का भी निकला। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन की पारी खेली। दयालन हेमलता ने 13 और शेफाली वर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। ऋचा घोष नौ, स्मृति मंधाना छह और पूजा वस्त्राकर एक रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने नाबाद एक रन बनाए।

Leave a comment