Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs WI: 23 साल बाद कैम्पबेल ने किया बड़ा कारनामा, शतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

IND vs WI:  23 साल बाद कैम्पबेल ने किया बड़ा कारनामा, शतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में है। वहीं मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ रहा है। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सालामी बल्लेबाज कैम्पबेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

दूसरी पारी में कैम्पबेल ने 199 गेदों पर 115 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के भी लगाए। कैम्पबेल अपने करियर का पहला शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पिछले 23 सालों में भारत की धरती पर वेस्टइंडीज के किसी भी सलामी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा था। यह कारनामा कैम्पबेल ने करके दिखाया। उनसे पहले नंवबर 2002 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेवेल हिंड्स ने शतकीय पारी खेली थी।

छक्का लगाकर शतक को किया पूरा

वहीं 2006 के जून महीने में बासेटेरे टेस्ट मैच में डैरेन गंगा ने 135 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ 2023 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज शतक लगाया है। वहीं, इस वर्ष भी वेस्टइंडीज के तरफ से किसी बल्लेबाज की शतकीय पारी है। बाएं हाथ के बैटर जॉन कैम्पबेल को पहला टेस्ट बनाने के लिए 50 इनिंग्स लग गए हैं। इसके साथ ही कैम्पबेल ने छक्का लगाकर शतक को पूरा किया। साथ ही वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत का बल्ले से तूफान, 720 रन बनाकर पारी घोषित की, न्यूजीलैंड पर 352 रन की विशाल बढ़त

Rishabh Pant Century: केएल राहुल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी 720/9 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी टीम का टेस्ट में यह सबसे बड़ा स्कोर है। बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने 352 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।राहुल ने 290 गेंदों में 136 रन की बेहतरीन पारी खेली।

IND vs NZ:ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह ने बचाया केएल राहुल का विकेट, शतक के बाद बोले- मैच के बाद उन्हें ड्रिंक्स पिलाऊंगा

IND vs NZ:भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड में भी टेस्ट शतक लगाने वाले राहुल पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनकी इस यादगार पारी के पीछे जहां धैर्य और तकनीक का योगदान रहा, वहीं न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह भी

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, चौथे दिन किवी टीम लड़खड़ाई

IND vs NZ Test:भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की। इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 352 रनों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast