तीन देश...तीन शानदार शतक...सूर्यकुमार यादव ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड

तीन देश...तीन शानदार शतक...सूर्यकुमार यादव ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की t20सीरीज 2-1से जीत ली है।शनिवार के दिन राजकोट में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने श्रीलंका को 91रनों से धूल चटा दी।भारत ने जीत के लिए श्रीलंका को 229रनों का टारगेट दिया था लेकिन उसकी पूरी टीम एक सौ 137रन ही बना पाई। वही सूर्यकुमार यादव ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

बता दे कि t20इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का पहला शतक पिछले साल जुलाई में नॉटिंघम के मैदान पर लगा था। तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 117रनों की पारी खेली थी। वह टी20अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42पारियों में 1500रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500रन के लिए 843गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940गेंद लिए थे। वही इसके बाद नवंबर 2022में अमाउंट मऊ गांधी मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111रन बनाए थे। यानी कि सूर्य कुमार ने पहले इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड और अब अपने घर पर t20इंटरनेशनल में शतक जड़ा है। आईसीसी की t20रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव फिलहाल नंबर वन बल्लेबाज माने जा रहे हैं।

वहीं सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल वह 30 मैच में सातवीं बार यह अवॉर्ड जीते हैं। उन्होंने सिकंदर रजा की बराबरी की, जिन्होंने इस साल 23 मैच मैच में सात बार यव अवॉर्ड जीता है।

Leave a comment