INDvsENGTest: गेंद की शेप को लेकर तीसरे टेस्ट में हुआ विवाद, कप्तान शुभमन अंपयार पर हुए आग-बबूला!

INDvsENGTest: गेंद की शेप को लेकर तीसरे टेस्ट में हुआ विवाद, कप्तान शुभमन अंपयार पर हुए आग-बबूला!

INDvsENG Third Test: भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच जारी है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय किया था। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जो रूट शतक लगाने में कामयाब रहे। यह रूट के टेस्ट करियर का ये 37वां शतक रहा।  

इस मुकाबले के दूसरे दिन यानी 11जुलाई को मैदान पर हंगामा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी ड्यूक्स गेंद की शेप से नाखुश थे और अंपायर से इसे लेकर शिकायत की। यह पूरी घटना इंग्लैंड की पारी के 91वें ओवर में हुआ। चूंकि 80ओवर के बाद भारतीय टीम ने नई गेंद ली थी, ऐसे में नई गेंद सिर्फ 10ओवर पुरानी थी। हालांकि इसके बावजूद गेंद की शेप सही नहीं दिख रही थी।   

अंपायर से भिड़े शुभमन

हालांकि, अंपायर ने गेंद को जांचने के लिए 'रिंग टेस्ट' किया। लेकिन, गेंद उस रिंग से नहीं निकली, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि गेंद खराब हो चुकी थी। इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वो भी पसंद नहीं आई। वह अंपायर से जोरदार बातचीत करते देखा गया। उन्होंने अंपायर से गेंद खराब होने की बात कही। इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वो भी पसंद नहीं आई। वो अंपायर से जोरदार बातचीत करते दिखे।

शुभमन गिल जब अंपायर से बात कर रहे थे तो वे बहुत गुस्से में लग रहे थे। हालांकि अंपायर ने उनकी दलीलों को खारिज खारिज कर दिया। स्टम्प माइक पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आवाज भी सुनाई दी। सिराज कहते हैं कि ये 10 ओवर पुरानी गेंद है? सच में?' भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अनुरोध के बाद अंपायर ने 99वें ओवर में गेंद को एक बार फिर से बदलने का निर्णय किया।

Leave a comment