IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

नई दिल्लीलॉर्ड्स टेस्ट के रोमाचंक मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों में 22 रनों से हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रचते हुए बड़े कारनामे अपने नाम किए है। उन्होंने दूसरी पारी में 61 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत की जीत उम्मीद लगातार बनाए रखा। लेकिन, टीम को जीत नहीं दिला सके।  

तीसरे टेस्ट में जडेजा ने पहली पारी में अर्धशतक लगया, जिसकी वजह से टीम का स्कोर 387 पहुंच गया। इसके बाद दूसरी पारी में रवींद्र ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों पारियों में नंबर-6 या इससे नीचे बैंटिग करते हुए अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। साथ ही लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले पांचवे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं।  

रवीद्र जडेजा ने लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा 73 साल पहले 1952 में पूर्व भारतीय कप्तान वीनू मांकड़ ने किया था. उन्होंने पहली पारी में 72 रन और दूसरी पारी में 184 रन की पारी खेली थी।

हासिल की बड़ी उपलब्धि

इसके साथ ही लॉर्ड्स के मैदान पर दो अर्धशतक लगाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000+ रन और 600+ विकेटों का डबल हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीयों के मामले में कपिल देव के बाद दूसरे हैं। शाकिब अल हसन, कपिल देव और शॉन पोलॉक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

 

Leave a comment