IND VS AFG 3RD T20 MATCH: रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी के रिकॉर्ड को किया स्वाहा

IND VS AFG 3RD T20 MATCH: रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी के रिकॉर्ड को किया स्वाहा

नई दिल्ली: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया। साथ ही टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया। टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम 10 रनों से हरा दिया।

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 54 टी20 मैचों में 42वीं जीत दर्ज की है। वहीं सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी पहले कप्तान बने गए है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 टी20 मैच जीते की दर्ज की थी। रोहित ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में रिकॉर्ड 5वां शतक जड़ा दिया।

रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वीं सेंचुरी जड़ी

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके है। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए है। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने पहले खिलाड़ी बन चुके है।

Leave a comment